{"_id":"5a8c4b4c4f1c1ba5268bb3a0","slug":"61519143756-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द लागू हो सकता है ट्रांस्फर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द लागू हो सकता है ट्रांस्फर एक्ट
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जल्द लागू हो सकता है ट्रांसफर एक्ट
सब हेड
जंजैहली में उच्च शिक्षा निदेशक ने दिए संकेत, तबादलों में नहीं रहेगा सियासी दखल
क्रासर
पूरे प्रदेश में बैठकें कर लिया जाएगा फीडबैक
गगन सिंह ठाकुर
जंजैहली (मंडी)। प्रदेश में जल्द ट्रांसफर एक्ट लागू हो सकता है। यदि यह कवायद रंग लाई तो स्थानांतरण में सियासी हस्तक्षेप न के बराबर रहेगा। इस बात के संकेत सिराज में मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों की बैठक के दौरान उच्च शिक्षा निदेशक ने दिए हैं।
यह बैठक बजट सत्र से पहले सिराज क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना की फीडबैक लेने के लिए बुलाई गई थी। निदेशक ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में इस तरह की बैठकें करवाई जा रही हैं। ट्रांसफर एक्ट शिक्षकों और बच्चों की भलाई के लिए होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को स्कूल की भलाई के लिए जो अच्छा हो, वही निर्णय लेना चाहिए। साथ ही हिदायत दी कि अगर स्कूल या शिक्षा के विकास के पैसे को खर्च करने में कोई भी मुखिया लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कुल्लू में गलती करने वालों को मिलेगी सजा
निदेशक ने कहा कि कुल्लू के चेष्टा स्कूल में जातिवाद के मामले में गलती करने वालों को नियमानुसार सजा मिलेगी। कल तक उपायुक्त जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। उसके बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिसकी गलती निकलेगी, कानून और नियमों के दायरे में रहकर कार्रवाई होगी। फिलहाल वहां के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है।