{"_id":"5a804ee64f1c1ba3268b98f9","slug":"61518358246-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहाटा बाजार से सब्जियां और फल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहाटा बाजार से सब्जियां और फल जब्त
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर परिषद ने रविवार को अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा है। नगर परिषद के कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों पर रेहड़ी लगाकर सब्जी और फल बेचने पर कार्रवाई की है। रेहड़ियों का सामान जब्त कर लिया है। शहर के मध्य चौहाटा बाजार में बैठे करीब 20 दुकानदारों की सब्जियों से भरी 50 क्रेट को नगर परिषद ने जब्त कर लिया। वहीं, कई रेहड़ियों को भी जब्त किया गया है। प्रशासन और नगर परिषद के बार-बार मनाही के बावजूद यहां पर अरसे से अतिक्रमण जारी है। वहीं, नप और पुलिस ने शिवरात्रि महोत्सव के चलते अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे के करीब चौहाटा में सब्जी की दुकानें सज गई थीं। लगभग 10 बजे के करीब पुलिस सहित नप के अधिकारी और कर्मचारियों ने बाजार में पहुंचे और पूरी सब्जियों को जब्त कर लिया। कार्रवाई को देख व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके चलते सब्जियां और अन्य सामान सड़कों पर ही बिखर गया। प्रशासन का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव निकट है और इन व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी को देखते हुए कार्रवाई करना जरूरी हो गया था।
भविष्य में जारी रहेगी कार्रवाई : नप
नगर परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष उर्वशी वालिया ने बताया कि नप की तरफ से कार्रवाई की गई है। बार-बार मनाही के बाद भी यह लोग नहीं मान रहे हैं। सामान जब्त किया गया है और इन लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिवरात्रि महोत्सव के चलते यहां पर लगातार लोगों का अतिक्रमण बढ़ रहा है। भविष्य में भी नप की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।