फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   उतम चंद बने साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष

उतम चंद बने साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष

Fri, 12 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
उतम चंद बने साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला मंडी इकाई का शुक्रवार को सुंदरनगर में गठन किया गया है। इसमें उत्तम चंद शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव परिषद की प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह की अध्यक्षता में करवाए गए। इसके अलावा कन्हैया लाल वर्मा को जिला संगठन मंत्री, उत्तम चंद शर्मा और सुरेंद्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुषम लता सूद को सह सचिव चुना गया है। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. रीता सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद विश्व की एक बड़ी साहित्यिक संस्था है। मार्च माह के उपरांत प्रदेश भर में परिषद विभिन्न प्रकार के साहित्यिक कार्यों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य साहित्य के प्रति लोगों का रुझान पैदा करना है। परिषद युवा वर्ग को इसमें जोड़ने के लिए विशेष कदम उठा रही है। इस अवसर पर हास्य कवि रतन लाल शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, भीम सिंह परदेशी और राजेंद्र शर्मा सहित अनेक कवि और साहित्यकार मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed