{"_id":"5a23f7334f1c1b156b8b9ff6","slug":"61512306483-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी, रेखा बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी, रेखा बनी चैंपियन
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व विकलांगता दिवस पर सीसे स्कूल (बाल) सुंदरनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन पर एडीसी मंडी अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
डाइट मंडी के प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। खेलों में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि अश्वनी कुमार ने दिव्यांग बच्चे किसी भी रूप में सामान्य बच्चों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज में इन बच्चों के प्रति संवेदना होना जरूरी है। इनकी मुश्किलों को समझते हुए इनको ज्यादा से ज्यादा अवसर हर स्तर पर प्रदान करने चाहिए। बीआरसी शशि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मानसिक दिव्यांगता के 51 विशेष बच्चों ने 50 मीटर दौड़ में भाग लिया। जिसमें मंडी के दिव्यांशी ने प्रथम स्थान, बिलासपुर के विशाल ने द्वितीय और साकार संस्था मंडी के राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में मंडी की रेखा ने प्रथम और नमृता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर सहायक चलना खेल का आयोजन शारीरिक दिव्यांगता और अल्पदृष्टि दिव्यांगों के लिए किया गया। इस वॉक में अलग-अलग जिलों के लगभग 42 प्रतिभागियों ने शिरकत की और लड़कों में विकास मुन्ना ने प्रथम स्थान, सुशील कुमार ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान पाया। दिव्यांग लड़कियों में ज्योति कुल्लू ने प्रथम और तमन्ना ने द्वितीय और मंडी की लेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की खेल में 40 विशेष बच्चों ने भाग लिया। जिसमें रोहित मंडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षय ने द्वितीय, योगेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में पृथ्वी शिमला प्रथम, टीना सोलन ने दूसरा और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शारीरिक दिव्यांगों में आयोजित सॉफ्टबाल थ्रो में 18 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 11 से13 वर्ष की आयु में ऋषभ हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में भूपेंद्र सोलन द्वितीय और अनीश बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में लड़कियों में ज्योति कुल्लू ने प्रथम, तमन्ना ने दूसरा और अमित हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहे। 15-18 वर्ष आयु में मनोज शिमला प्रथम, ओम प्रकाश द्वितीय और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में पुष्पा किन्नौर प्रथम और साक्षी द्वितीय स्थान पर रहे।