फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक, पधर में मारपीट करने पर दो मामले दर्ज

नेरचौक, पधर में मारपीट करने पर दो मामले दर्ज

Fri, 01 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक, पधर में मारपीट करने पर दो मामले दर्ज
नेरचौक/पधर (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता दिवाकर दत्त पुत्र गुरुदेव निवासी गुटकर तहसील बल्ह ने मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 30 नवंबर को रात के समय भड़याल में दो अज्ञात व्यक्तियों ने इसके साथ गालीगलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। उधर, पुलिस थाना पधर में पंकज कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी डलाह ने मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 30 नवंबर रात करीब 11:30 बजे अपने भाई चेतन और चाचा के बेटे रजत तथा राजा के साथ अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान श्याम सिंह पुत्र भीखम राम निवासी सलोटी डा. और तहसील पधर वहां आया और इनके साथ गालीगलौज करने लगा। जब उससे गालीगलौज का कारण पूछा तो उसने इनके साथ मारपीट की। मारपीट में पंकज और चेतन को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed