{"_id":"693b0d1011c96298e6000b14","slug":"60-year-old-drinking-water-line-will-be-replaced-with-two-crore-rupees-mandi-news-c-90-1-ssml1025-179005-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो करोड़ से बदलेगी 60 साल पुरानी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो करोड़ से बदलेगी 60 साल पुरानी पेयजल लाइन
Thu, 11 Dec 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने की कवायद जल शक्ति विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग ने अनुमानित दो करोड़ रुपये की राशि से शहरी क्षेत्र के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। 60 साल पुरानी पेयजल लाइन को नए सिरे से बदलकर स्थापित करने पर योजना का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
योजना के तहत शहर में चार किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन नए सिरे से बिछाई जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। वहीं, हाईवे पर व्यर्थ बह रहे पेयजल पर भी अंकुश लगेगा। प्रथम चरण में शहर की आरंभ सीमा गुरुद्वारा परिसर से पुलिस थाना चौक तक करीब एक किलोमीटर पाइपलाइन को नए सिरे से स्थापित कर उपभोक्ताओं को कनेक्शन भी उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू हुआ है। यहां पर सार्वजनिक नलों को भी नए सिरे से जल शक्ति विभाग स्थापित कर रहा है।
दूसरे चरण में मुख्य बाजार में गल-सड़ चुकी पाइपलाइन को भी बदलने का निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है। वहीं, मुख्य बस अड्डा, मंदिर रोड़ से भी सटे पेयजल उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जलशक्ति विभाग की कदमताल शुरू हुई है।
विज्ञापन
नगर परिषद क्षेत्र के सातों वार्डों के प्रारूप तैयार : प्रदीप
जल शक्ति विभाग जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सातों वार्डों के सात हजार पेयजल उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। इससे वार्ड एक लक्ष्मी बाजार, वार्ड दो गरोडू, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र, वार्ड चार समलोट, वार्ड पांच अप्पर सेरी, वार्ड छह लोअर सेरी और वार्ड सात शानन के उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी की आपूर्ति मांग के अनुसार होगी। प्रथम चरण में गुरूद्वारा परिसर से पुलिस थाना चौक तक एक किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। अनुमानित तीस लाख की राशि अभी तक खर्च की जा चुकी है। -,
अग्निशमन विभाग के हाइड्रेंटों में 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा। शहरी क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछने से व्यर्थ बह रहे पानी पर रोक लगेगी। उपभोक्ताओं को फुल प्रैशर से पानी मिलेगा। नए उपभोक्ता भी जल शक्ति विभाग की इस महत्वकांक्षी योजना से लाभान्वित होंगे। -विवेक हाजरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग जोगिंद्रनगर