फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   60 donated blood on Jayaram's birthday

Mandi News: जयराम के जन्मदिन पर 60 ने किया रक्तदान

Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
60 donated blood on Jayaram's birthday
मंडी के सेरी मंच पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन अवसर पर हलवा बांटते कार्यकर्ता। संवाद
मंडी। जिला भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान करीब 60 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सुविधा के लिए उपकरण दान किए। करीब तीन क्विंटल गाजर का हलवा भी बांटा गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता की भलाई के लिए काम करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

कांग्रेस लूट खसोट करने वाली पार्टी है। आज लोग पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। आज कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स पर टैक्स लगा रही है। जनता कांग्रेस सरकार की कारगुजारी से तंग आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न गोबर की खरीदारी हो रही है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कहा कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो युवा वर्ग कांग्रेस को धूल चटा देगा। कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट, सोमेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed