फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   5.32 crores will be spent on Hyolag-Kandapatna road

Mandi News: हयोलग-कांढापत्तन सड़क पर खर्च होंगे 5.32 करोड़

Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
5.32 crores will be spent on Hyolag-Kandapatna road
धर्मपुर (मंडी)। हयोलग-पन्गोह-कांढापत्तन सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को विधायक चंद्रशेखर ने भूमिपूजन किया। इस पर 5.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के मामलों में तेजी से कार्य किया जा रहा है। कहा कि हर घर को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 34 संपर्क मार्गों का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा जंगली जानवरों के आतंक से बचाव के लिए 19 उपजाऊ रोपों (भूमि) की बाड़बंदी का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 10 नई सड़कों के निर्माण और उन्हें पक्का करने के लिए बजट स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

इनमें खनौड़–चमेहड़, बरोटी–लवणपुर, बहरी-टपोंहल-बाहलडा, धर्मपुर-मठी-बनवार, पेहड़-झटेडी, कथेली-भड़यार, सरी-पिपला-रा सेरो, सिद्धपुर-ननसाईं-त्योग, शेरपुर-छुईघाट, जनित्री माता मंदिर मार्ग प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि कांढापत्तन क्षेत्र में विकास के तहत सोन खड्ड के दोनों किनारों पर आधुनिक श्मशानघाटों का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र में इन परियोजनाओं से आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। नागरिकों को सुविधाजनक एवं आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
गूगल ने गोद लिया धर्मपुर स्कूल
विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को गूगल ने गोद लिया है। यह पाठशाला अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करके विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करेगी। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने और छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed