फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पारच्छु में वाहनों की टक्कर, एक घंटा जाम रहा एनएच

पारच्छु में वाहनों की टक्कर, एक घंटा जाम रहा एनएच

Wed, 15 May 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
पारच्छु में वाहनों की टक्कर, एक घंटा जाम रहा एनएच
एनएच -70 पर बस और ट्रक में टक्कर के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर धर्मपुर कोटली में बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे सीटीयू की बस और एक कार में टक्कर हो गई। इससे सड़क पर एक घंटा जाम लगा रहा। यह जाम दोनों वाहनों के चालकों के विवाद के चलते लगा। इस टक्कर में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार का बहुत नुकसान हुआ है। दोनों चालकों में विवाद इतना बढ़ गया कि वह लंबी देर तक बहसबाजी में ही उलझे रहे। सुबह का समय होने के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में अपने-अपने कार्यों के लिए जा रहे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़। कई लोग अपने कार्यालयों और संस्थानों में एक एक घंटा देरी से पहुंचे। दोनों चालकों का मसला उलझता देख सभी यात्री उनका समझौता कराने और सड़क को खुलवाने में जुटे रहे। एक घंटे के बाद दोनों में समझौता हो गया और मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। इस मामले की सूचना किसी ने भी पुलिस को नहीं दी थी ऐसे में पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। गौरतलब है कि बुधवार सुबह सीटीयू की बस जोगिंद्रनगर से चंडीगढ़ जा रही थी और जैसे ही पारच्छु के पास पहुंची तो सरकाघाट से धर्मपुर की ओर आ रही कार से टकरा गई। दोनों गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इसके बारे में कोई भी सूचना या मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed