{"_id":"5b17d7844f1c1bb16e8b6801","slug":"51528289156-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी के करीब फसलें बर्बाद होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी के करीब फसलें बर्बाद होने का अंदेशा
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी की थुनाग तहसील में मौसम के तेवर बागवानों और किसानों पर भारी पड़ रहे हैं। रुक-रुक कर हो रही ओलावृष्टि और तूफान ने लाखों की पैदावार बर्बाद कर दी है। थुनाग, जंजैहली समेत चियुणी और थाना शिवा पंचायतों में किसानों की नगदी पैदावार को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले सूखा, अब बारिश-ओलावृष्टि किसानों और बागवानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
शिवा पंचायतों के किसानों और बागवानों का कहना है कि एक तो पहले ही सेब की अच्छी सेटिंग नहीं हुई है, ऊपर से रही सही कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर रही है। ओलावृष्टि होने से शिवा पंचायत के थाना, कुठैहड, झमाच, खरडान, बजैहल, खनैठी, खनयार, रीघ, हैंचल, शिवा तथा चियूणी पंचायत के डूघा, शोजा, गाडाग्रांव समेत कई जगह सेब, मटर, गोभी, जौ और गेहूं की फसल तबाह हो गई है। थाना पंचायत के पूर्व प्रधान मुन्नी लाल, रोशन लाल, भाग सिहं, रोशन लाल, खरडान से टिकमा देवी, दुर्गा सिंह, बजैहल से बेली राम ने बताया कि एक तरफ जहां ओलों से सेब की फसल को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ मटर और गोभी की फसल भी पूरी तरह तबाह हो गई है। इस बार कृषि आमदनी से बीज और खाद के खर्चे भी पूरे नहीं होंगे। उधर, चियूणी पंचायत में भी ओलों से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। करीब 70 फीसदी फसल खराब हो गई है। चियूणी पंचायत से पूर्व प्रधान रामेश्वरी देवी, फरागणू राम, रोशन लाल, प्रेम सिंह चूडामणी, गंगा राम, संत राम के अनुसार उनकी पंचायत में भी ओलावृष्टि से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इन सभी किसानों ने सरकार से हर संभव सहायता की मांग की है। इस बारे में जब एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन से बात की तो उन्होंने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर प्राक्कलन तैयार करने के आदेश दिए हैं।