फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   किसान आंदोलन का असर, सब्जियों के दाम दोगुना

किसान आंदोलन का असर, सब्जियों के दाम दोगुना

Mon, 04 Jun 2018 10:14 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन का असर, सब्जियों के दाम दोगुना
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मंडी।
किसान आंदोलन का मंडी में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। यहां पर पंजाब से सब्जियों की सप्लाई बाधित होने के कारण दामों में भारी उछाल आया है। दो दिन में ही सब्जियों के दाम 10 से 30 रुपए तक बढ़ गए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि पंजाब से पहले 25 गाड़ियां पहुंचती थीं। अब किसान आंदोलन के चलते दो दिनों से मात्र 6 गाड़ियां ही आई हैं। इसके कारण बहुत सी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सबसे अधिक रेट भिंडी के बढ़े हैं। दो दिन पहले 20 रुपए बिकने वाली भिंडी के दामों में एकाएक 50 से 60 तक तक पहुंच गए हैं। 30 रुपए किलो बिकने वाली शिमला मिर्च के दाम 40 रुपए हो गए हैं। गोभी के दामों में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 15 रुपए बिकने वाले खीरे के दाम दोगुना हो जाने से उपभोक्ताओं को जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के कारण बढ़े दाम : देशराज राणा
सब्जी मंडी के प्रधान देशराज राणा ने बताया कि पंजाब से सब्जियों की गाड़ियां कम आने के कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मंडी में पहले 25 गाड़ियां सब्जी लेकर आती थीं लेकिन दो दिनों से मात्र छह गाड़ियां ही यहां पर पहुंच रही हैं। उन्होंने माना कि यह असर किसान आंदोलन से पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed