{"_id":"5ace40a84f1c1b573e8b49c4","slug":"51523466408-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक में एटीएम कार्ड बदलकर गायब किए 6.40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक में एटीएम कार्ड बदलकर गायब किए 6.40 लाख
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नेरचौक पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने के बाद एक महिला के खाते से 6 लाख 40 हजार की रकम गायब हो गई है। महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए एटीएम कार्ड बदले जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस बैंक खाते और एटीएम ट्रांजेक्शन भी खंगाल रही है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में रूणा पत्नी अमरजीत सिंह निवासी मंडी का कहना है कि उसने अपने बेटे को बीस हजार की राशि निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिया था। मंडी में कार्ड न चलने की वजह से उसके बेटे ने नेरचौक पीएनबी के एटीएम से बीस हजार की राशि निकाली। उसके बाद वह वहां से वापस आ यगा। अगले दिन दोबारा पैसे निकालने की कोशिश की तो कार्ड इनवेलिड आया। इसके बाद बैंक में शिकायत की, लेकिन अवकाश होने के चलते उस दिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद जब उसने अपना फोन चेक किया तो उसमें एक के बाद एक 6.40 लाख की राशि निकाले जाने के एसएमएस थे। किसी ने इसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 6 लाख 40 हजार निकाल लिए। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। नेरचौक पीएनबी के एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही असल तस्वीर सामने आएगी।