{"_id":"5ace1afb4f1c1b613e8b4a2d","slug":"51523456763-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोटू किनारे महिलाओं ने शराब ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोटू किनारे महिलाओं ने शराब ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू में नहर किनारे आग का भेंट चढ़े ठेके को दोबारा खोलने का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को महिलाओं ने एकत्रित होकर ठेके के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन से यहां से ठेका हटाने की मांग की।
जुगाहण पंचायत की प्रधान धर्मी देवी, उपप्रधान श्याम लाल, उमंग महिला मंडल की प्रधान सुमित्रा देवी, शीतला महिला मंडल भरजवाणु की प्रधान सुनीता देवी, पार्वती देवी, आशा देवी, निशा देवी, संतोष कुमारी, हंसा देवी, सौजी देवी, मीना देवी, कृष्णा देवी, राज कुमारी और अमरावती सहित अन्य महिलाओं ने ठेके के विरोध में नारेबाजी की और धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि ठेका जहां पर स्थित है वहां साथ लगता आम रास्ता है। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों और बच्चों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में शराब के नशे में धुत लोग आमजन के लिए परेशानी का सबब बनते रहते हैं। उनका कहना है कि जब तक ठेका यहां से हटाया नहीं जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर, शराब के ठेकेदार का कहना है कि ठेका सरकारी मंजूरी के बाद नियमानुसार ही खुला है और यह नया न होकर यहां पर वर्षों से चल रहा है।