फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थाने को बरकरार नहीं रखा तो जलाएंगे सीएम का पुतला

थाने को बरकरार नहीं रखा तो जलाएंगे सीएम का पुतला

Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
थाने को बरकरार नहीं रखा तो जलाएंगे सीएम का पुतला
बलद्वाड़ा/ पटड़ीघाट (मंडी)। सिराज संघर्ष समिति के बाद अब सीएम के गृह जिले के सरकाघाट विस क्षेत्र में सरकार की ओर से थाने की अधिसूचना रद्द करने पर हटली बचाओ संघर्ष समिति का गठन हो गया है। लोगों ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग को लेकर यह संघर्ष समिति का गठन कर दिया है। वहीं, कांग्रेस भी इस मामले को भुनाने में जुट गई है। यहां पर कांग्रेसियों ने आम लोगों के साथ मिलकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के इस निर्णय के बाद कांग्रेस, युवा कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र फैसला वापस नहीं लिया तो जल्द ही आंदोलन का रुख किया जाएगा। सरकाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सुंदरनगर जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए यह सौगात दी थी, लेकिन जयराम सरकार ने आते ही इस सुविधा को छीन कर लोगों को दुख पहुंचाया है। वह 20 मार्च को तहसीलदार बलद्वाड़ा के माध्यम से स्थानीय जनता के साथ सीएम को ज्ञापन भेजेंगे और इस थाने को बरकरार रखने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस दौरान सरकार को 7 दिनों को समय दिया जाएगा, अगर सात दिनों में सरकार ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्णय वापस नहीं लिया तो जलाएंगे सीएम का पुतला : यदुपति
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यदुपति ठाकुर और युवा कांग्रेस सरकाघाट के पदाधिकारियों ने हटली पुलिस स्टेशन को दोबारा चौकी का दर्जा देने पर अपना विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह कार्रवाई गैर जिम्मेदाराना और बदले की भावना से प्रेरित है। पूर्व सरकार ने हटली क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हटली पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत किया था, क्योंकि लोगों को एक प्रमाण पत्र लेने के लिए भी 30 किलोमीटर दूर सरकाघाट जाना पड़ता था, परंतु सरकार ने यह जनविरोधी फैसला लेकर इस क्षेत्र की जनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक विकास के कार्य क्या करवाएंगे वे तो पहले के शुरू कार्यों को बंद कराने पर तुले हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से परहेज नहीं
बलद्वाड़ा पुलिस थाने को चौकी बनाने की अधिसूचना जारी करने के बाद क्षेत्र के लोगों ने अपनी हितों की रक्षा के लिए हटली बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। इसका अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, अश्वनी कुमार, नरेंद्र कुमार, सौरव शर्मा, गौरव शर्मा, धर्मपाल, परवीन चंदेल को उपाध्यक्ष और सुनील कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर को महासचिव, वीरी चंद, अनिल, रामपाल, जीवन राम, प्रीतम शर्मा, सूरत राम, विनोद कुमार, किरण कुमार को सचिव तथा संजीव कुमार, ज्ञान चंद, विशाल कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार, राजेश शर्मा, सोनू शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा इसमें सभी स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा।


विधिवत रूप से बनाएंगे थाना : इंद्र सिंह
सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह का कहना है कि पिछली सरकार ने बिना बजट और व्यवस्था किए चौकी को थाना बना दिया था। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे विधिवत और उचित व्यवस्थाओं के साथ थाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed