फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला घांघणु का वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में खंड स्रोत समन्वयक सुंदरनगर प्रथम शशि शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि एसएमसी प्रधान जीतराम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्याध्यापिका बिंद्रा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सालाना रिपोर्ट पेश की। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि आज स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिसका सीधा फायदा बच्चों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के साथ प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे बैठें और उनसे स्कूल में किए गए क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। समारोह में मुख्यातिथि ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में शैक्षणिक क्षेत्र में छठी कक्षा से सागर और प्रिया, सातवीं कक्षा में इशिता और प्रियंका, आठवीं कक्षा में पल्लवी व दीक्षा, नवमी कक्षा से अंजली व नेहा, दसवीं कक्षा से साक्षी और युगराज शामिल थे। समारोह में मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 3100 रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाना के प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता ने 2100 रुपये और समाजसेवी सुखराम ने 500 की राशि प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चाह का डोहरा के कार्यकारी प्रधानाचार्य ठाकुर राम, पंचायत के उप प्रधान तुलसी राम, वार्ड पंच श्याम लाल व सुखराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बेस्ट हाउस का खिताब कंचनजंगा हाउस के नाम
सुंदरनगर (मंडी)।
राजकीय उच्च पाठशाला मंझखेतर में भी शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बसंत सिंह समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में स्कूल के बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। मुख्याध्यापिका पूनम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। वार्षिकोत्सव में बेस्ट हाउस का खिताब कंचनजंगा हाउस को दिया गया। इसके अलावा स्कूल के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवी अमर सिंह, रमेश कुमार, रामकृष्ण, राजकुमार सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed