फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौहारघाटी की सड़कों पर सफर खतरनाक

चौहारघाटी की सड़कों पर सफर खतरनाक

Mon, 28 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
चौहारघाटी की सड़कों पर सफर खतरनाक
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहार घाटी विभागीय लापरवाही के चलते लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। फयुन-गलु-सुधार सड़क की हालत बेहद खराब है। इस रूट पर बसों की आवाजाही भी बंद पड़ी है। मरीजों को पीठ पर लाद कर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां खस्ताहाल सड़कों में हमेशा हादसों का भय बना रहता है। सरकार विकास का राग अलाप रही है, जबकि सड़क बदहाल है। सुधार पंचायत के पूर्व प्रधान फतेह सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य खेमराम, पूर्व उपप्रधान तरस्वाण राजू राम, मनी राम ने भी सरकार और विभाग से सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क की हालत न सुधरी गई तो ग्रामीणा आंदोलन करेंगे। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कहा कि आम जनता को सरकारी तंत्र की नाकामी की वजह से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चौहार घाटी की फयुन-गलु-सुधार सड़क की हालत खस्ताहाल होने के कारण गत एक माह से सरकारी बस नहीं चल रही है। इसके चलते लोग छोटी गाड़ियों की छतों पर सफर करने को मजबूर हैं। जिस कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed