फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   50 suspects interrogated in theft case

Mandi News: चोरी के मामले में 50 संदिग्धों से पूछताछ

Mon, 06 May 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 suspects interrogated in theft case
तलकेहड़ पंचायत में प्रवासियों का प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा की सीमा से सटी तलकेहड़ पंचायत में प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फरमान पंचायत प्रधान ने जारी कर दिया है। पंचायत के भैरू गांव और साथ लगते गांव सूजा में चोरी की दो बड़ी वारदातों में बाहरी लोगों की संलिप्तता की आशंका जताते हुए पंचायत में ऐसे लोगों के अनावश्यक घूमने पर रोक लगा दी है। इस संदर्भ में पुलिस चोकी चौंतड़ा में भी पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर प्रस्ताव सौंपा है।
सोमवार को पुलिस की टीम के साथ पंचायत प्रधान शूचिका ने चोरी की वारदात वाले घर में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी मौजूदगी में पुलिस की अब तक की कार्रवाई से अवगत करवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाहरी राज्य के लोगों की बढ़ती संख्या और इनसे पूछताछ को लेकर पुलिस विभाग की ढीली कार्रवाई के चलते चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ा है। बीते सप्ताह दो घरों में चोरी की वारदातों में भी बाहरी राज्य के लोगों में शक की सूई घूम रही है। इसलिए इन पर रोक लगाना बेहद आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए पंचायत प्रधान शूचिका और पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी एएसआई संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस अपनी रोजाना की कार्रवाई में बाहरी राज्य के लोगों पर भी नजर बनाए हुए है। बताया कि पुलिस चौकी चौंतड़ा में पंजीकृत प्रवासियों को ही प्रवेश की अनुमति कुछ चुनिदां दिनों के लिए दी जा रही है। बताया कि 50 से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। घटना वाली जगह से डंप डाटा भी उठाया है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed