फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनाव के लिए जिले की 1105 पोलिंग पार्टियों को किया रवाना

चुनाव के लिए जिले की 1105 पोलिंग पार्टियों को किया रवाना

Fri, 17 May 2019 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए जिले की 1105 पोलिंग पार्टियों को किया रवाना
मंडी। लोकसभा चुनाव के लिए जिलेभर से 1105 पोलिंग पार्टियां वीवीपैट और ईवीएम के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गई हैं। इन 1105 पोलिंग पार्टियों में 4420 कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, 18 मई को 20 महिला पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंडी सदर से 102 मतदान पार्टियाें को रवाना किया गया। पार्टियों को तमाम मतदान संबंधी दस्तावेजों एवं चुनावी सामग्री सहित रवाना किया गया। मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की 18 बसों के अलावा 2 मोटर वाहनों का भी प्रयोग किया गया। एसडीएम सदर सन्नी शर्मा ने बताया कि महिलाओं की दो पार्टियों को शनिवार 18 मई को रवाना किया जाएगा। उधर, धर्मपुर विस क्षेत्र से 101 पोलिंग पार्टियों के 404 कर्मचारी रवाना किए गए। जोगिंद्रनगर विस से 130 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और वीवीपैट और अन्य चुनावी सामग्री सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में रवाना किया गया है। वहीं सुंदरनगर से 106 पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। जिला मंडी में इस बार 8 लाख 14 हजार 755 मतदाता उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इनमें महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
विज्ञापन

जिले में 1125 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें से अति संवेदनशील बूथ 24, संवेदनशील 82 बूथ हैं।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिले से कुुल 1125 पोलिंग पार्टियों में 1105 को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि 20 महिला पोलिंग पार्टियों को शनिवार को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed