{"_id":"5b59f0824f1c1b466d8b6ffb","slug":"41532620930-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैचवाइज भर्ती से स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैचवाइज भर्ती से स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
teacher shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में आर्ट्स और नॉन मेडिकल के प्रशिक्षित अध्यापकों के पदों को बैचवाइज भरने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में मांग पत्र रोजगार कार्यालय को प्रेषित कर दिए गए हैं। लिहाजा योग्यता पूर्ण करने वाले आवेदक नजदीक के रोजगार कार्यालयों में बैचवाइज भर्ती के लिए नाम की कंफरमेशन कर सकते हैं। 31 जुलाई से पहले जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सौंपी जा सकती है। नजदीकी रोजगार कार्यालय से
संपर्क करने के लिए विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बीए, बीएससी में 50 प्रतिशत अंकों सहित पास होना जरूरी है तथा बीएड की डिग्री भी पास होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त टीजीटी टेट 60 प्रतिशत अंकों सहित भी पास होना जरूरी है।