{"_id":"5b2f99204f1c1b214d8b832d","slug":"41529846048-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह की राजगढ़ पंचायत के खरौण पुल के समीप ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिससे दुर्घटना का पता रविवार सुबह चला। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को देखा। लेकिन, तब तक चालक और एक अन्य सवार ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात राख जंगल के पास पुल के नजदीक ट्रैक्टर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और एक अन्य सवार व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गए। रातभर दोनों ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब ट्रैक्टर को खाई में गिरे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान निका राम (40) पुत्र भीखम राम और भावेश (35) पुत्र कृष्ण चंद निवासी चुवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार और हलका पटवारी ने पीड़ित परिवार को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की। थाना प्रभारी बल्ह राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।