फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रैमंबला गांव में 15 दिन से पेयकल संकट झेल रह लोग

रैमंबला गांव में 15 दिन से पेयकल संकट झेल रह लोग

Sat, 02 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रैमंबला गांव में 15 दिन से पेयकल संकट झेल रह लोग
धर्मपुर (मंडी)। जिले के धर्मपुर उपमंडल के गांव में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की नियमित सप्लाई न होने के कारण उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। 15 दिनों से गांव में पानी की कमी के चलते लोगों ने विभागीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई। लेकिन, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। लगातार यहां पर लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों में रमेश ठाकुर, भागमल, शारदा देवी, चंद्रमणी, रघुवीर सिंह, कौशल्या देवी, शीला देवी, जुल्फी राम, रोशन लाल, विचित्र सिंह, नेक राम, प्रकाश चंद, रोहित ठाकुर, राजेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जेई और वाटर गार्ड को इस बारे में बता चुके हैं। लेकिन, अभी तक समस्या का कोई हल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जल्द मिलेगी नियमित सप्लाई : आईपीएच
अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल धर्मपुर स्थित भराड़ी मुकेश ने कहा कि लौंगणी पंचायत के कुछ गांवों में पानी की समस्या आ रही थी। समस्या के समाधान को पेयजल योजना में अतिरिक्त पंपिंग मशीनरी लगा दी गई है। अब वहां से शिफ्टों में पानी उठाया जा रहा है। लोगों को जल्द नियमित रूप से पेयजल सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed