फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी व्यापार मंडल के चुनावों का बजा बिगुल

मंडी व्यापार मंडल के चुनावों का बजा बिगुल

Thu, 19 Apr 2018 06:10 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी व्यापार मंडल के चुनावों का बजा बिगुल
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। तमाम विवादों और धड़ों में बंटे व्यापार मंडल मंडी के चुनावों का बिगुल आखिरकार बज ही गया। चुनाव 29 अप्रैल को बिपाशा सदन मंडी में हिमाचल व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में करवाए जाएंगे। नामांकन पत्र 23 और 24 अप्रैल को भरे जाएंगे। 29 अप्रैल को जनरल हाउस के दौरान ही चुनाव करवाए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान अशोक कपूर ने व्यापार मंडल के धड़ों में बंटने की बात को नकारते हुए कहा कि उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ पूरे शहर के व्यापारियों को कवर किया है और अब तक करीब 850 सदस्य बनाए गए हैं। सभी ने व्यापार मंडल का समर्थन किया है और चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है। इससे पहले व्यापार मंडल पर कई व्यापारियों की ओर से आरोप भी लगाए गए लेकिन, उनके द्वारा उन सभी व्यापारियों के साथ बातचीत करने के बाद सभी समस्याओं का हल भी निकाल लिया है। उनके साथ प्रदेश मुख्य संरक्षक सोहन लाल गुप्ता, राजा महेंद्रू, अजीत, सरिता हांडा रिक्की, भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस प्रकार होगी चुनावी प्रक्रिया
सबसे पहले प्रधान और जनरल सेक्रेटरी का चुनाव करवाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश मुख्य संरक्षक प्रधान और जनरल सेक्रेटरी के साथ मिलकर शहर के सभी स्थानों को प्रतिनिधित्व देकर महत्वपूर्ण पदों पर सदस्यों को मनोनीत करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में सिर्फ व्यापार मंडल सदस्य को ही वोट देने का अधिकार होगा। जनरल हाउस मेें सिर्फ सदस्यों को ही भाग लेने का अधिकार होगा। इसके लिए सभी के पास सदस्यता स्लिप होनी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


सदस्यता लेने के लिए पांच स्थान निर्धारित
व्यापार मंडल की सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसलिए सभी व्यापारियों को शीघ्र सदस्यता लेनी होगी। सदस्यता शहर के पांच स्थानों पर ली जा सकती है। इनमें नरोत्तम फर्नीचर नियर मांडव अस्पताल, आशुतोष चोपड़ा मोती बाजार, राजा महेंद्रू नियर स्टेट बैंक, मेहर जनरल हाउस गांधी चौक और बालकरूपी बाजार श्रीदेव एंड सन्ज में सदस्यता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed