फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बग्गी और पधर में सड़क हादसों में एक की मौत, चार गंभीर

बग्गी और पधर में सड़क हादसों में एक की मौत, चार गंभीर

Tue, 10 Apr 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बग्गी और पधर में सड़क हादसों में एक की मौत, चार गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/पधर। जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई है। जबकि, चार लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पहला हादसा सोमवार देर रात को सजौण के पास हुआ। जिसमें कार सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य हादसा मंगलवार सुबह बग्गी-चैलचौक मार्ग पर पिपलू के समीप हुआ है। यहां जीप के अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिपलू के समीप हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने हादसों की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हादसा- एक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला हादसा सोमवार देर रात साढ़े दस बजे के करीब हुआ है। मंडी निवासी दीक्षांत, हिमांशु, शिवम और अमन शर्मा बरोट घूमने के बाद कार पर सवार होकर वाया डायनापार्क होते हुए मंडी आ रहे थे। सजौण के पास अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। घायलों में से ही एक ने सूचना 108 को दी। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडी रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार पीसी शर्मा और राजस्व अधिकारी सतीश भाटिया ने कहा कि घायलों को दो दो हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


हादसा-02
बग्गी-चैलचौक मार्ग पर एक जीप के पीपलू के समीप गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। सरिया लोड करके चालक चैलचौक की तरफ जा रहा था। अचानक पिपलू के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन, चालक को नहीं बचाया जा सका। मृतक की पहचान छवि राम (45) निवासी बुशैहर गलमा नेरचौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपलू के पास दूसरी गाड़ी को पास देने के चक्कर में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed