{"_id":"5aca54664f1c1b1a6a8b62c9","slug":"41523209318-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस चालक ने बैल को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस चालक ने बैल को मारी टक्कर
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस चालक ने बैल को मारी टक्कर
नेरचौक (मंडी)। सुबह के समय ट्रक यूनियन के पास एक निजी बस ने लावारिस बैल को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक से बैल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा तो ड्राइवर वहां से भाग गया। बाद में कुछ लोगों ने बैल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल बैल का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि बैल की टांग बुरी तरह से कुचल दी गई है जिस वजह से टांग को काटना पड़ेगा। इलाज के बाद बैल को गौ सदन भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस चालक आंखें बंद करके अंधाधुंध गति से बसों को चलाते हैं, जिस कारण रोजाना कोई न कोई हादसा यहां घटित होता रहता है। स्थानीय लोगों ने ऐसे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।