{"_id":"5a423b7c4f1c1b3c3d8c006e","slug":"41514290044-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट में चौथे दिन क्रमिक अनशन पर डटे रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औट में चौथे दिन क्रमिक अनशन पर डटे रहे दुकानदार
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। केशव माधव मार्केट औट के कारोबारियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। केशव माधव मार्केट समिति के अध्यक्ष गुलाब महंत ने बताया कि अन्याय के विरुद्ध लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने भी इतना बुरा बर्ताव नहीं किया होगा, जितना जिला प्रशासन की ओर से हमारे साथ किया गया। आज चौथे दिन भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। व्यापार मंडल औट के सचिव खुशी राम शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि स्नोर घाटी की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मार्केट का पुनर्स्थापन किया जाए तथा विस्थापितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। चौथे दिन कमलेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, गुलाब महंत, राजेंद्र, दिलीप, हसबंस, रवि, खुशी राम, खिमे राम, हेमराज, मुकेश शर्मा, लीला मणि, रोशन लाल अनशन पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनका रोजगार छीन कर उनके साथ अन्याय किया है। जब तक पुनर्स्थापन नहीं होगा वह अनशन पर डटे रहेंगे।