{"_id":"5a23f82d4f1c1bce408bac55","slug":"41512306733-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों से सूबे के विशेष बच्चों ने मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों से सूबे के विशेष बच्चों ने मोह लिया मन
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग एवं सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर आयोजित दिव्यांग खिलाड़ियों की 10वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में करवाई गई इस प्रतियोगिता के समापन पर ओंकार शर्मा प्रधान सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं पशुपालन विभाग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में विशेष बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत एवं सह निदेशक लोक चंद चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल के 10 जिलों के 450 प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स, बौची, लंबी कूद, स्कीपिंग रोप, सॉफ्टबाल, बैडमिंटन, सहायक दौड़ इत्यादि स्पर्धाओं में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के दौरान सामाजिक कल्याण और अधिकारिता विभाग के सौजन्य से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया तथा दिव्यांग खिलाड़ियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान गौरव मरवाह चेयरमैन विजय मेमोरियल कॉलेज नैरचौक ने खिलाड़ियों को गिलास और चाकलेट आवंटित किए। मुख्य अतिथि ओंकार शर्मा ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर विशेष बच्चों ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी, टीएल वैद्य, कुमारी शशि पुंगा, प्रदीप कुमार परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास, राजीव जिला कल्याण अधिकारी मंडी , सुनील कुमार जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी उपस्थित रहे।