फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   40 families in Jawali troubled by low voltage

Mandi News: डेढ़ महीने से जवाली में 40 परिवार लो वोल्टेज से परेशान

Sat, 30 Sep 2023 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Sep 2023 06:24 AM IST
विज्ञापन
40 families in Jawali troubled by low voltage
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के गांव जवाली में 40 परिवार डेढ़ माह से बिजली की लो वोल्टेज से जूझ रहे हैं। 12 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश से दर्जनों घर बह गए और सैकड़ो लोग बेघर हो गए थे। इसके बाद यहां पर बिजली की सुविधा तो मिली, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के प्रधान विधि चंद, उप प्रधान वीरी सिंह, रत्न चंद, तिलक राज, देशराज, योगराज, दीवान चंद, निशा देवी, रामी देवी, ज्ञान चंद और रवि कुमार आदि का कहना है कि आपदा के बाद गांव में बिजली तो आई है, परंतु वोल्टेज बहुत कम है। इस कारण फ्रिज, टीवी, हीटर, गीजर, इंडक्शन और प्रेस नहीं चला पा रहे हैं।
विज्ञापन

अगर कहीं कोई परिवार इंडक्शन या प्रेस का इस्तेमाल करता है तो पूरे गांव की बिजली गुल हो जाती है। इस कारण पूरे गांव को ही अंधेरे में रहना पड़ता है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता जफर इकबाल ने कहा कि ज्वाली गांव को जल्द ही पूरे लोड के साथ बिजली दी जाएगी। कर्मचारियों को ज्वाली गांव में बिजली को ठीक करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed