{"_id":"69c27b8e956d970a1b07adbc","slug":"4-new-jaundice-patients-in-gohar-area-figure-reaches-243-mandi-news-c-90-1-mnd1013-190300-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर क्षेत्र में पीलिया के 4 नए मरीज, आंकड़ा 243 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर क्षेत्र में पीलिया के 4 नए मरीज, आंकड़ा 243 पहुंचा
विज्ञापन
सुरांडी स्थित आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से फरवरी से हो रही पेयजल आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 4 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 243 पहुंच गई है। इस बीच जल शक्ति विभाग ने दावा किया है कि क्षेत्र में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग के अनुसार बीबीएमबी नहर के समीप गांव सुरांडी में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से चैलचौक, नेहरा, बासा, गोहर और चच्योट क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विभाग के अनुसार यह प्लांट आधुनिक रैपिड सैंड फिल्टर तकनीक पर आधारित है। जिससे पानी का शोधन किया जाता है और इसके दूषित होने की संभावना बेहद कम रहती है। इस योजना के तहत फरवरी 2026 से नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके बावजूद पीलिया के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को एहतियात बरतने और उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जा रही है। उधर, बीएमओ डॉ राकेश रोशन ने चार नए मामले सामने आने की पुष्टि की है। सोमवार को जल शक्ति विभाग ने चैलचौक में टंकियों की सफाई का अभियान चलाया। इसके अलावा पेयजल सैंपल जांच अभियान भी जारी है।