फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   35 police personnel deployed from Ghatta to Ghatasani

घट्टा से लेकर घटासनी तक 35 पुलिस कर्मचारी तैनात

Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
35 police personnel deployed from Ghatta to Ghatasani
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश आगमन पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद हो गई है। मंडी-कांगड़ा सीमा पर सुरक्षा और सख्त हो गई है। पुलिस आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही है।
विज्ञापन

घट्टा पुलिस चौकी में पुलिस का कंट्रोल रूम हाईवे से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहनों की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे रहा है। 27 दिसंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम में लाभार्थियों को यात्रा के दौरान कोई समस्या न पेश आए इसके लिए घट्टा से घटासनी तक यातायात पुलिस के 35 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस के जवानों के स्थान भी चिह्नित कर दिए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की कई मोबाइल टीमें दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों के पंजीकरण भी जांच रही है। मंडी पुलिस अधीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस थाना के प्रभारियों ने हाईवे पर नाकाबंदी कर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक न रहे इसलिए उपमंडल में थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में तैनात होकर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की मोबाइल टीमों ने पहले हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों के दस्तावेज जांचे। देर शाम होटलों में पुलिस की टीमों ने वहां ठहरने वाले व्यक्तियों के पंजीकरण भी जांचे। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल के अनुसार रात्रिकालीन पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की मोबाइल टीमें सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए हुए हैं। बताया कि मंडी-कांगड़ा सीमा पर पुलिस की टीमें संदिग्ध वाहनों की जांच लगातार कर रही है। इस बारे में डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed