फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अनिल शर्मा चोरी छुपे कांग्रेस उम्मीदवार अपने बेटे के लिए कर रहा प्रचार: रामस्वरूपं

अनिल शर्मा चोरी छुपे कांग्रेस उम्मीदवार अपने बेटे के लिए कर रहा प्रचार: रामस्वरूपं

Wed, 15 May 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
अनिल शर्मा चोरी छुपे कांग्रेस उम्मीदवार अपने बेटे के लिए कर रहा प्रचार: रामस्वरूपं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने बरोट, बोचिंग, बरधान और थलटूखोड़ में नुक्कड़ सभाओं में सुखराम परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने सुखराम को सिर माथे पर बैठाया, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपना विकास ही करवाया। अनिल शर्मा चोरी छुपे कांग्रेस उम्मीदवार अपने बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा में रहने का नाटक भर कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि 23 तारीख को जब परिणाम आएंगे तो कांग्रेस पार्टी का बोरिया बिस्तर गोल हो जाएगा। सुखराम एंड कंपनी के लिए अपना परिवार सर्वोपरि है। चुनावी माहौल में फिल्मी कलाकार की तरह मंच से दहाडे़ं मारने लगे हैं।

पूर्व मंत्री कौल सिंह पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र के लोगों ने उन्हें 8 बार जिताया, लेकिन क्षेत्र के लोगों को आश्वासन के अलावा वे कुछ नहीं दे पाए। द्रंग नमक को लेकर वह स्विट्जरलैंड की सैर करके आए। अब वे उनसे मुझसे पूछ रहे हैं कि कारखाना क्यों नहीं लगा। रामस्वरूप ने कहा कि भूभू जोत टनल से चौहार घाटी मेें विकास रफ्तार पकड़ेगा। टनल के निर्माण के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। जल्दी ही इसको अमलीजामा पहनाया जाएगा। टनल बनने से जोगिंद्रनगर और कुल्लू के बीच में करीब 50 किलोमीटर की दूरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed