फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जल्द रिक्त पद नहीं भरे तो स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे

जल्द रिक्त पद नहीं भरे तो स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे

Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
जल्द रिक्त पद नहीं भरे तो स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे
जल्द पद नहीं भरे तो स्कूल नहीं भेजेंगे बच्चे
विज्ञापन

एसएमसी ने सरकार और शिक्षा विभाग को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में छह अध्यापकों के पद दो सालों से रिक्त होने के कारण अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों ने विभाग और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द इन पदों को नहीं भरा गया तो वे अपने बच्चों को स्कूलों में नहीं भेजेंगे। यह निर्णय एसएमसी की बैठक में लिया गया। एसएमसी की बैठक प्रधान इंदु बाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्कूल में रिक्त पदों को लेकर विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया गया। प्रधान ने बताया कि इस समय पाठशाला में अध्यापकों के छह पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें टीजीटी कला, डीपीई, पीईटी, शास्त्री, प्रयोगशाला सहायक और वरिष्ठ सहायक के पद खाली हैं। इसके बारे में शिक्षा विभाग को भी एसएमसी ने अवगत करवाया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि भगेड़ पाठशाला में शिक्षकों के खाली पदों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर विभाग शीघ्र स्कूल में रिक्त पदों को नहीं भरेगा तो अभिभावकों को अपने बच्चों को किसी अन्य पाठशाला में भेजने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से शीघ्र पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed