{"_id":"5cd84bb4bdec2207626c3fdb","slug":"31557679028-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा के खनोट गांव में घर के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलद्वाड़ा के खनोट गांव में घर के कमरे में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के खनोट गांव में एक स्लेटपोश मकान के निचले कमरे में अचानक आग लग गई। इसमें मकान के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के समय मकान में कोई नहीं था नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद गांव के लौहका राम के मकान में आग लग गई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निकांड का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रभावित ने बताया कि हादसे के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। जब परिवार का एक सदस्य घर लौटा तो उसने देखा कि कमरे में आग लगी हुई है। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत आग को बुझाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, तहसील कानूनगो कमलेश कुमार ने बताया कि विभाग ने करीब 70 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
000