फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहाड़ी से मलबा आने पर डेढ़ घंटा बंद रहा मंडी-पठानकोट हाईवे

पहाड़ी से मलबा आने पर डेढ़ घंटा बंद रहा मंडी-पठानकोट हाईवे

Sun, 02 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से मलबा आने पर डेढ़ घंटा बंद रहा मंडी-पठानकोट हाईवे
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे उरला के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण रविवार शाम करीब पौने 6 बजे बाधित हो गया। यहां पहाड़ी से भूस्खलन के साथ चीड़ का पेड़ भी ढह गया और भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। एनएच बाधित होने से यहां पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार शाम पौने छह बजे मार्ग भूस्खलन से बाधित हो गया। एनएचएआई ने जेसीबी लगा कर बंद मार्ग को करीब डेढ़ घंटे बाद सवा सात बजे यातायात के लिए बहाल किया। मार्ग के बंद हो जाने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्री परेशान हुए। एसडीएम पधर डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि भूस्खलन के चलते एनएच बाधित हो गया था। सवा सात बजे के करीब एनएच को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed