फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मूसलाधार बारिश; घरों में घुसा पानी, सड़कों पर गिरे ल्हासे

मूसलाधार बारिश; घरों में घुसा पानी, सड़कों पर गिरे ल्हासे

Thu, 26 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश; घरों में घुसा पानी, सड़कों पर गिरे ल्हासे
amar ujala - फोटो : amar ujala

मंडी। जिले में वीरवार को बारिश ने खूब कहर बरपाया। मूसलाधार बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया। सड़कों में ल्हासे गिरने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औट के पास मनाली जा रही एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर बस के फ्रंट शीशे पर लगा, जिससे सवारियां बाल-बाल बच गईं। गोहर में डीएवी स्कूल के पास निजी बस पर पेड़ गिर गया। हालांकि सवारियों को कोई चोट नहीं आई। मार्गों में पानी खड़ा हो गया है जिससे सफर दुश्वारियों भरा हो गया है। जिले के ब्यास समेत अन्य नदी नाले उफान पर हैं। चैलचौक में कई घरों पर बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। गोहर के तहत ज्यूणी खड्ड का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि प्रशासन को अलर्ट जारी करना पड़ा है। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि खड्ड का जलस्तर खतरे से अधिक बढ़ जाने के कारण प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सचेत कर दिया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


चैलचौक-जंजैहल सड़क पर दो घंटे यातायात बाधित
चैलचौक- जंजैहली सड़क पर नौण के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया। सुंदरनगर में चमुखा के पास फोरलेन में लगा डंगा धंसने का खतरा बना हुआ है। वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। भारी बरसात के कारण सरकाघाट-पपलोग-चोलथरा सड़क भी कुछ समय के लिए बंद रही। वहीं, सरकाघाट-मसेरन-भद्रवाड-दुर्गापुर-रिवालसर सड़क पर भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से यह दिन भर बंद रही। एसडीओ आएएस जुबलानी सरकाघाट ने बताया कि सड़कों को बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed