{"_id":"5ad209e54f1c1b9d098b480c","slug":"31523714533-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोटू शराब ठेके के मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोटू शराब ठेके के मामले ने पकड़ा तूल
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के धनोटू में शराब के ठेेके के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विरोध लगातार जारी है। महिलाओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस आबकारी विभाग के दबाव में कार्य कर रही है। इसलिए वह जनभावनाओं को दरकिनार कर झूठे केस बना रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठेके के विरोध में ग्राम पंचायत जुगाहन और महिला मंडल सदस्यों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त मंडी, एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप ठेके को धनोटू से हटाने की मांग की है। ज्ञापन में महिला मंडल प्रधान सुनिता देवी और आशा देवी, निशा देवी, संतोष कुमारी, हंसा देवी, सौजी देवी, मीना देवी, कृष्णा देवी, राज कुमारी और अमरावती सहित अन्य महिलाओं ने कहा है कि ठेका यहां पर न खुलने को लेकर आबकारी विभाग को गत वर्ष भी अवगत करवा दिया था। लेकिन, उनकी मांग पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उनका कहना है कि जहां पर यह ठेका खुला है वहां आसपास के 10-11 गांवों की जनता का रोजाना आना जाना होता है। ठेके के थोड़ी ही दूर पर निजी स्कूल भी है। सुबह से ही ठेके के आसपास शराब में धुत लोगों का हुजूम लगा रहता है जिस कारण बच्चों और खासकर महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है। शराब पीकर लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जिससे माहौल यहां पर तनावपूर्ण रहता है। विरोध के दौरान जो शराब ठेके से बाहर निकाली गई थी वह भी आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में उनके सुपुर्द कर दी गई थी। उन्होंने सरकार से ठेके में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस की ओर से दबाव में बनाए गए केसों को भी वापस लेने की मांग की है। 12 अप्रैल को स्थानीय महिला मंडल की महिलाओं ने ठेका न हटाने पर विरोध में ठेके का शेड तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ ठेका तोड़ने की प्राथमिकी दर्ज की है। जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन