{"_id":"5a9409304f1c1bca798bbd8e","slug":"31519651120-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का सिराज में काले झंडों से होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का सिराज में काले झंडों से होगा विरोध
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय की मांग को लेकर सिराज संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार को सिराज संघर्ष समिति ने जंजैहली में बैठक कर आगामी 6 मार्च को होने वाली महारैली को लेकर समीक्षा कर रणनीति तैयार की तथा एलान किया कि मुख्यमंत्री जब भी सिराज दौरे पर आएंगे उनका काले झंडे के साथ विरोध किया जाएगा। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले स्वयं कहा था कि 15 दिन एसडीएम जंजैहली और 15 दिन थुनाग में बैठेंगे। इसके बावजूद मुख्यमंत्री कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति अपना आंदोलन निरंतर जारी रखेगी। सोमवार को जंजैहली में क्रमिक भूख हड़ताल मेें शिवदत्त, खूबे राम, किशोरी लाल, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और हरि सिंह शामिल है। जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति सरकार से खफा है और मुख्यमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने के कारण आगामी 6 मार्च को जंजैहली में सरकार के विरोध में महारैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए सोमवार को जंजैहली में सिराज संघर्ष समिति ने एक बैठक कर रणनीति तैयार की। जंजैहली मसले का हल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ओएसडी शिशु धर्मा को जंजैहली में सिराज संघर्ष समिति के साथ वार्ता के लिए भेजा था। मगर वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला। जिससे जंजैहली में लोगों ने फिर काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रोष जताया। अब समिति ने आगामी 6 मार्च को जंजैहली में महारैली को लेकर सिराज संघर्ष समिति सरकार को घेरने की तैयारी में है। सिराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन और विरोध में लोग आमने सामने है और जंजैहली एसडीएम कार्यालय सरकार के लिए गले की फांस बना हुआ है। सरकार ने जंजैहली के बाद अब एसडीएम कार्यालय थुनाग खोल दिया है और हाल ही में सरकार ने थुनाग में बस स्टैंड के लिए 1 करोड़ जारी कर दिया है।
विज्ञापन