फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रीतम, नेहा, देवानंद और शिवानी ने लगाई सबसे तेज दौड़

प्रीतम, नेहा, देवानंद और शिवानी ने लगाई सबसे तेज दौड़

Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रीतम, नेहा, देवानंद और शिवानी ने लगाई सबसे तेज दौड़
भाला फेंक प्रतियोगिता में पवन और सुमन अव्वल
विज्ञापन

एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में एथलेटिक्स मीट आयोजित
प्रीतम, नेहा, देवानंद और शिवानी ने लगाई सबसे तेज दौड़
अमर उजाला ब्यरो
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज में एक दिवसीय 27वीं एथलेटिक्स मीट वीरवार को आयोजित की गई। इसका शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधायक राकेश जंवाल ने अपने संबोधन में खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने इस मौके पर कॉलेज की कैंटीन की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पहले उन्होंने एनसीसी, एनएसएस, बीपीएड और कॉलेज के विभिन्न विभागों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। एथलेटिक्स मीट में लड़कों के वर्ग में आयोजित 800 मीटर दौड़ में प्रीतम ने प्रथम स्थान, सौरव ने दूसरा और हुस्न लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में नेहा ठाकुर ने प्रथम स्थान, राधा ने दूसरा और गीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में देवानंद ने प्रथम स्थान, सौरव ने दूसरा और सुशील ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान, सोनिका ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की भाला फेंक प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम, शशी ने दूसरा और लोकराज ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के मुकाबले में सुमनलता ने प्रथम स्थान, तमन्ना ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में लड़कियों के वर्ग में मीरा ने प्रथम स्थान, राधा ने दूसरा और सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में लड़कों के वर्ग में रमन ने प्रथम, विकास ने दूसरा और उमेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान और मीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. पवन जंवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी एजी शेख, अनिल गुलेरिया, लोकेश शर्मा, डॉ. एसपी पुरी, पूर्णिमा पुरी, भवानी शर्मा, बरागी राम, सोहन लाल, जितेंद्र शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed