फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हटली क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय

हटली क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय

Mon, 19 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
हटली क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय
चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आजकल इन क्षेत्रों के मंदिरों में सेंध लगाई जा रही है। ताजा मामले में बाबा बालक नाथ मंदिर अलसोगी में चोर यहां से सोलर लाइट की बैटरी उड़ा ले गए हैं। इससे पूर्व भी इस मंदिर से चोर मंदिर का गल्ला ही उठाकर ले गए थे। पुलिस के मुताबिक अलसोगी के एक सेवानिवृत्त शिक्षक लेखराम जब मंदिर में शाम के समय आए तो यहां पर लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। जब उन्होंने गौर से देखा तो बैटरी गायब थी। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी बलद्वाड़ा के प्रसिद्ध श्यामाकाली मंदिर, खुडला मंदिर, जालपा माता मंदिर, माता सुहागड़ा मंदिर समेत समैला के माता शैलजा मंदिर में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले बलद्वाड़ा के श्यामाकाली मंदिर से 60 ग्राम चांदी का छत्र, 500 ग्राम चांदी का मुकुट, सोने की चेन, सोने की नथ, टीक के अलावा, चांदी की छोटी राधा कृष्ण की मूर्तियां और पांच हजार रुपये नकद चोरी हो चुके हैं। ये चोर आज तक नहीं पकड़े जा सके हैं। उधर, थाना प्रभारी बलद्वाड़ा अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस समय-समय पर गश्त करती रहती है। संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed