{"_id":"5a81cd684f1c1b9f268b9a26","slug":"31518456168-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरनाल के सडवाल में खेतों में मिला मृत तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरनाल के सडवाल में खेतों में मिला मृत तेंदुआ
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। भरनाल पंचायत के सडवाल गांव में खेतों में मृत तेंदुआ मिला है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित बावड़ी मेें जब ग्रामीण पानी लाने के लिए गए थे तो उन्होंने खेतों में तेंदुआ पड़ा देखा। ग्रामीण उसे सोया हुआ जानकर डर के मारे बिना पानी लिए ही घरों की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने वार्ड पंच दुनीचंद को यह बात बताई। बाद में सभी ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर शोर मचाते हुए उसे भगाने के लिए पहुंचे, तब भी तेंदुआ नहीं उठा। तब ग्रामीणों ने डंडों और लाठियों से उसको उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई हरकत नहीं की। तब जाकर पता चला कि तेंदुआ मर गया था। वार्ड पंच ने तत्काल इस बारे में वन विभाग के वनरक्षक सुनील कुमार और पुलिस को सूचना दी। कुछ समय के बाद पूरी टीम गांव में पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पशु औषधालय में पहुंचाया। यहां पर तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसे जला दिया गया। वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस को मामला जांच के लिए सौंप दिया गया है। इससे पहले सुंदरनगर में भी एक शावक मृत मिला है। एक सप्ताह में दो मामले सामने आने से वन विभाग हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है।