{"_id":"5a2035524f1c1b72548c075d","slug":"31512060242-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, 5 लोग घायल
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी/पधर। जिले में विभिन्न सड़क हादसों में भगवाहन मोहल्ला के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंडी शहर के खलिहार में कटौला मार्ग के पास बुधवार देर रात एक तेजरफ्तार स्कूटी खंभे से जा टकराई। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। हादसे में एक भगवाहन मोहल्ला के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। स्कूटी सवार तीसरा स्कूटी लेकर गायब है। मृतक घर का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि विक्टोरिया पुल के पास दोनों दोस्तों ने स्कूटी पर लिफ्ट ली थी। घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया। पुलिस स्कूटी सवार तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है। सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है।
पुलिस थाना सदर में शिकायतकर्ता देव आशीष सुपुत्र श्याम लाल निवासी मकान नंबर 194/1 जवाहर नगर ने कहा कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान खलिहार में था, तभी इसने गाड़ी की जोर से टकराने की आवाज सुनी। जब उसने बाहर आकर देखा तो एक स्कूटी सड़क पर गिरी थी। विक्रम राणा पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी मकान नं0 206/16 लोअर समखेतर तथा कमलकांत (23) पुत्र चेतन शर्मा निवासी मकान नंबर 76/09 भगवाहन मुहल्ला घायल अवस्था में गिरे थे। दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां कमलकांत को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल की हालत गंभीर है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। कमलकांत का पिता एचआरटीसी में तैनात है। कमलकांत घर का इकलौता बेटा था, जबकि एक बेटी शादीशुदा है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने 279, 338 भादंसं और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि स्कूटी चालक स्कूटी सहित मौके से फरार था। पुलिस स्कूटी पर सवार तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
उधर, थाना पधर में एक सड़क हादसे में दो चालकों समेत दो लोग घायल हुए हैं। कार पधर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर गई। पुलिस ने कार चालक पर लापरवाही का मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पधर में शिकायतकर्ता चुन्नी लाल पुत्र बेसर सिंह निवासी गांव फुटाखल डा. झटींगरी तहसील पधर ने पुलिस रिपोर्ट में कहा है कि शाम एक कार सड़क से 30 फीट नीचे गिर गई। इस कार को संतोष कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव मरखाण डाकखाना झटींगरी चला रहा था। हादसे में कार चालक और कार में बैठे रणजीत सिंह को चोटें आई हैं। यह हादसा कार चालक संतोष कुमार की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, सौली खड्ड के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीतम चंद पुत्र सुशील कुमार निवासी जलेड़ की शिकायत पर दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 29 नवंबर को रात करीब 09.50 बजे मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब सौली खड्ड पंहुचा तो एक जीप मंडी की ओर से तेजरफ्तार में आई और बिना कोई संकेत दिए मझवाड़ रोड की तरफ मुड़ गई। जब इसने ब्रेक लगाई तो मोटरसाइकिल कार से टकरा गई, जिससे इसे चोटें आईं तथा कार चालक कार सहित मौके से भाग गया ।
उधर, सौली खड़्ड के पास एक अन्य हादसे में बाइक सवार चोटिल हुआ है। पुलिस थाना सदर में शिकायतकर्ता ठाकुर सिंह पुत्र बृज लाल निवासी मदवाहन ने शिकायत में कहा है कि बुधवार रात करीब 11.20 बजे अपनी कार में पेट्रोल पंप सौली खड्ड जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल मंडी की ओर से आई और पीछे से इसकी कार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार को चोटें आई हैं।