{"_id":"5a12cb574f1c1b70548be531","slug":"31511181143-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बड़ी इलायची की खेती का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बड़ी इलायची की खेती का ट्रायल सफल
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Elachi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह सौल
विज्ञापन
बलद्वाड़ा(मंडी)।
औषधीय गुणों वाली बड़ी इलायची मंडी में तैयार होगी। खाने को जायकेदार बनाने वाली बड़ी इलायची अब मंडी में उगना शुरू हो गई है। समैला पंचायत के लोहरड़ा नाले गांव में बड़ी इलायची की सफल खेती हुई है। अब क्षेत्र के किसान इस खेती में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी इतना उत्पादन नहीं है, लेकिन इसके बावजूद इलायची की मार्केट में डिमांड आना शुरू हो गई है।
कृषि विभाग किसानों की इस सफलता के बाद अब जिला के अन्य स्थानों में भी बड़ी इलायची की संभावनाएं तलाशने लगा है। प्रदेश में इससे पहले बहुत सीमित स्थानों पर इसकी खेती की जाती है। लोहारड़ा के ग्रामीण रमेश चंद ने बताया कि यहां के किसान तीन बीघा जमीन में बड़ी इलायची की फसल तैयार करने में जुटे हैं। पूरे जिला में यही एक गांव है, जहां पर इतनी जमीन पर यह खेती की जा रही है।
विज्ञापन
यहां होती है पैदावार
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बड़ी इलायची की फसल के लिए 12 महीने पानी की जरूरत रहती है। बड़ी इलायची की फसल हमेशा नमी वाली जमीन पर ही पैदा की जा सकती है। इसके लिए इस जमीन में हर समय पानी की आवश्यकता होती है। इस फसल के नए पौधे जनवरी और सितंबर में रोपे जाते हैं। यह पौधे साल में सिर्फ एक बार ही फल देता है। यह देशी इलायची दुकानों में मिलने वाली आम इलायची से कहीं अधिक बेहतर है।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
किसानों रमेश चंद, जीतराम, किशोर, जगदीश चंद, गौरा देवी, नंदलाल आदि ने बतया कि बुजुर्गों से सुनते थे कि यहां बड़ी इलायची के पैदावार की संभावना है। उन्होंने ट्रायल किया जो सफल रहा। अब तैयार की जा रही इलायची की बहुत डिमांड है। इसे उगानेे में मेहनत बहुत होती है, लेकिन इसकी अच्छी कीमत होने के चलते किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
तलाशे जा रहे विकल्प: भाटिया
उद्यान विभाग सरकाघाट के एसएमएस डीडी भाटिया ने बताया कि जिला मंडी के लोहरडा नाले में किसानों ने बड़ी इलायची की खेती की है जो की सराहनीय है। विभाग जिला के अन्य स्थानों में भी इस खेती के विकल्प तलाश रहा है।
यह है बड़ी इलायची के गुण
एमडी आयुर्वेदा डॉ. अनिता गौतम के मुताबिक बड़ी इलायची में बड़े औषधीय गुण हैं। इससे पाचन दुरुस्त रहता है। एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। फेफड़ों की बीमारियों को दूर करती है। साथ ही बालों के लिए काफी बेहतर रहती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इससे खून का प्रवाह बेहतर बनता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद रहती है।