{"_id":"5a0d8eb84f1c1b6a678bc0b8","slug":"31510837944-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी से शिकारी देवी में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी से शिकारी देवी में अलर्ट जारी
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते उपमंडल जंजैहली में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर शिकारी देवी वाइल्ड लाइफ एरिया में वाहनों की आवाजाही पर भी प्रशासन ने 15 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया। वहीं, पैदल, ट्रैकिंग पर भी इस अरसे तक प्रशासन ने न जाने की हिदायत जारी की है। क्षेत्र में कभी भी सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने यह अलर्ट जारी किया है। आपात स्थितियों के लिए प्रशासन ने यहां पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।
उपमंडल जंजैहली के एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रशासन ने यहां पर आपात स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 01907-256666, 01907-256740 जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते यह अलर्ट जारी किया गया है। शिकारी देवी मंदिर परिसर में बर्फबारी के दौरान कोई भी कर्मचारी अथवा पुजारी कार्यरत नहीं रहते हैं और न ही यहां पर नजदीक कोई बस्ती है। जिस कारण यहां पर जोखिम बना रहता है। भारी बर्फबारी के दौरान यहां पर क्षेत्र पूरी तरह से सुविधाओं से वंचित रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि इस मौसम में मंदिर परिसर में न जाएं। ट्रैकरों को खराब मौसम में क्षेत्र में ट्रैकिंग पर न जाने की हिदायत प्रशासन ने जारी की है।