फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अतिरिक्त बस चलाने की मांग को लेकर मंडी-चैलचौक पर एक घंटा चक्का जाम

अतिरिक्त बस चलाने की मांग को लेकर मंडी-चैलचौक पर एक घंटा चक्का जाम

Thu, 24 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त बस चलाने की मांग को लेकर  मंडी-चैलचौक पर एक घंटा चक्का जाम
मंडी। चैलचौक-मंडी सड़क पर मझवाड़ के समीप लोगों ने वीरवार को अतिरिक्त बस चलाने की मांग को लेकर निगम की बस को रोक चक्का जाम कर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने एक घंटे तक इस रूट पर चलने वाली निगम की बस को एक घंटे तक रोके रखा। मामला बढ़ता देख बस के चालक और परिचालक ने आरएम मंडी को सूचना दी। आएम ने पंडोह चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया। मौके पर मौजूद प्रधान ने लोगों को शांत कर जाम को खुलवाया। इस प्रदर्शन में मझवाड़ पंचायत के चौकी, सायरी और साथ लगते रखून के ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रधान के माध्यम से निगम और प्रशासन को चेताया है कि यदि सोमवार तक समस्या का समाधान न हुआ तो उन्हें आंदोलन को उग्र रूप देना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार लोग यहां पर निगम द्वारा बढ़ाए गए रूट पर अतिरिक्त बस की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि बस में हर दिन 70 से 100 सवारियां होती हैं। मझवाड़ पहुंचने से पहले ही बस सवारियों से भर जाती है। जिस कारण पंचायत के चार गांवों के लोगों को बस में चढ़ने का मौका तक नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों का कहना है कि गत 20 वर्षों से इस इलाके के लिए मात्र एक ही बस चल रही है। पहले यह बस मंडी से रखून तक जाती थी। अब मौवेसेरी से सड़क जुड़ने के चलते निगम ने इस बस रूट को रखून से आगे चैलचौक और मौवेसेरी तथा पिपलागलू तक बढ़ा दिया है। जिसके कारण अब परिवहन निगम की बस पिपलागलू से ही भर कर आ रही है। जिससे मझवाड़ के कई गांवों के लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। लोगों ने मौवेसेरी तक निगम से अलग बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार तक दिया अल्टीमेटम, अतिरिक्त बस चलाओ वरना धरना
प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के माध्यम से निगम को प्रस्ताव सौंप कर सोमवार तक का समय दिया है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि उनकी मांग पर गौर न किया तो वह फिर चक्का जाम करने को विवश होंगे। मंडी स्थित वल्लभ कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं ने तो बस की समस्या से तंग आकर आने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी सरकार को दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन निगम, जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक एवं मंत्री अनिल शर्मा से इस बारे में कई बार बात की गई। लेकिन, समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण वह चक्का जाम करने को विवश हुए।
विज्ञापन


पिपलागलु तक अतिरिक्त बस चलाए निगम : हरीश
मझवाड़ पंचायत के प्रधान हरीशचंद्र ने मांग का समर्थन करते हुए मौवेसेरी और पिपलागलु के लिए अलग से बस चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि रखून तक इस बस सेवा को चलाया जाए और इससे आगे के बस रूट के लिए अतिरिक्त बस भेजी जाए ताकि, मझवाड़ के लोगों को दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को बताई समस्या : आरएम
कार्यकारी आरएम मंडी दुर्गादास ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी। लोगों की समस्या ध्यान में है। उच्चाधिकारियों को समस्या के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed