फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   30 tonnes of Balan wood seized in Balh, forest department team engaged in investigation

Mandi News: बल्ह में 30 टन बालन लकड़ी जब्त, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
30 tonnes of Balan wood seized in Balh, forest department team engaged in investigation
उपमंडल बल्ह के रौ-भयारटा में डंप की फ्यूल वुड की लकड़ी को जब्त करते विभाग के अ​धिकारी। संवाद
बग्गी (मंडी)। उपमंडल बल्ह के रौ-भयारटा क्षेत्र में डंप की गई लगभग 30 टन बालन लकड़ी को वन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। विभागीय टीम इस मामले की जांच कर रही है कि यह लकड़ी कब, कैसे डंप की गई और इसका उद्देश्य क्या था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को लोगों ने देखा कि रौ-भयारटा के पास बालन की विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की लकड़ी को डंप किया जा रहा है। लोगों ने लकड़ी डंप होने की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी हेमराज और वनरक्षक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वनरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शनि मंदिर रौ के पास डंप लकड़ी पैमाइश में 30 टन पाई गई। इसमें खिड़क, मरीनू, पॉपलर पाजा, चयूहली, आम और तूत सहित कई प्रजातियों की लकड़ी शामिल थी। लकड़ी को कब्जे में लेकर स्थानीय निवासियों की निगरानी में रखा गया है। मामले की वेरिफिकेशन नियमानुसार जारी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लकड़ी किसने यहां डंप की है। विभागीय टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रौ भयारटा के पास बालन की विभिन्न प्रजातियों के कटे हुए पेड़ों की डंप की हुई 30 टन लकड़ी को विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया है। मामले की पूरी तहकीकात कर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हेमराज, वन खंड अधिकारी

उपमंडल बल्ह के रौ-भयारटा में डंप की फ्यूल वुड की लकड़ी को जब्त करते विभाग के अधिकारी। संवाद

उपमंडल बल्ह के रौ-भयारटा में डंप की फ्यूल वुड की लकड़ी को जब्त करते विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed