फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   29 students are showing their talent in the state level skill competition

Mandi News: राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में 29 विद्याथियों ने दिखा रहे प्रतिभा

Thu, 08 May 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
29 students are showing their talent in the state level skill competition
मंडी आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेते मोटर व्हीकल व्यवसाय के छात्र।
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में बुधवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की विभिन्न राजकीय आईटीआई के 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान के वर्ग अनुदेशक चमन लाल ने बताया कि मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय में 11, प्लंबर व्यवसाय में 10 और एसओटी (एंब्रॉयडरी) व्यवसाय में 9 में से 8 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतिभागियों के कौशल का मूल्यांकन राज्य स्तरीय मूल्यांकन कमेटी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले को 2100 रुपये की राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी। निर्णायक मंडल के फैसले के बाद विजेताओं को यह पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का संचालन आईटीआई शिवावदार के प्राचार्य सुनील कुमार और आईटीआई कोटली के प्राचार्य राकेश कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की राजकीय आईटीआई के 29 विद्यार्थियों ने भाग लेकर हुनर दिखाया। राजकीय आईटीआई मंडी के वर्ग अनुदेशक चमन लाल ने बताया कि मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय में 11 प्रतिभागी, प्लंबर व्यवसाय में 10 प्रतिभागी, एसओटी (एंब्रॉयडरी) व्यवसाय के लिए भी 9 प्रतिभागियों में से 8 ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन प्रतिभागियों के कौशल प्रशिक्षण कौशल को जांचने के लिए भी राज्य स्तरीय मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया है। इस राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता काे 5100 रुपये , द्वितीय विजेता को 3100 रुपये, तृतीय विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय करने के पश्चात जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उनको यह राशि वितरित कर दी जाएगी। यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता पर्यवेक्षक आईटीआई शिवावदार के प्राचार्य सुनील कुमार, आईटीआई कोटली के प्राचार्य राकेश कुमार की देखरेख करवाई जा रही है।

मंडी आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेते मोटर व्हीकल व्यवसाय के छात्र।

मंडी आईटीआई में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेते मोटर व्हीकल व्यवसाय के छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed