{"_id":"6984dde2f12a76e8510e65fd","slug":"27-roads-still-blocked-in-saraj-drinking-water-supply-schemes-restored-mandi-news-c-90-1-ssml1045-184983-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में अब भी 27 सड़कें अवरुद्ध, पेयजल आपूर्ति योजनाएं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में अब भी 27 सड़कें अवरुद्ध, पेयजल आपूर्ति योजनाएं बहाल
विज्ञापन
मंडी। सराज घाटी में बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। वीरवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सराज घाटी की 27 सड़कों समेत जिलेभर में 34 सड़कें अवरुद्ध हैं। बर्फबारी से बंद सराज घाटी की सड़कों की बहाली न होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राहत की बात यह है कि जल आपूर्ति योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा की सूचना नहीं है। एक ही बिजली कर ट्रांसफार्मर बंद चल रहा है।
संपर्क सड़कों पर सर्वाधिक प्रभाव सराज मंडल में पड़ा, जहां 27 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा थलौट मंडल में 5 और पधर मंडल में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पूरी तरह सुचारु रहे। 3 एमडीआर और 31 ग्रामीण सड़कें प्रभावित रहीं। विद्युत आपूर्ति की स्थिति में मंडी विद्युत मंडल के तहत एक ट्रांसफार्मर बाधित दर्ज किया गया। बोर्ड की टीमें बहाली के प्रयासों में जुटी हैं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सके।
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि संबंधित विभागों को सतर्क रहने, सड़कों को खोलने और बिजली व्यवस्था बहाल करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
विज्ञापन
0000