फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   27 houses of Syathi village have been destroyed

Mandi News: स्याठी गांव के 27 घर हुए हैं तबाह

Sat, 05 Jul 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
27 houses of Syathi village have been destroyed
धर्मपुर (मंडी)। आपदा से स्याठी गांव के 27 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 11 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 38 गोशालाएं भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि 12 को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

76 पशु मर गए हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रभावित लोगों को 2.90 लाख की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। प्रशासन की ओर से 266 तिरपाल, 10 कंबल, 24 राशन किट और 3 गैस सिलिंडर वितरित किए गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 22 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि आपदा में कुल 73 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं, जिनमें से 66 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। 87 सड़कें अवरुद्ध हुई थीं, जिनमें से 24 प्रमुख सड़कों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बिजली के 27 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे, जिनमें से 22 को चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
धर्मपुर बाजार का किया निरीक्षण

विधायक चंद्रशेखर ने धर्मपुर बाजार पहुंचकर व्यापारियों की दुकानों और मकानों को बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद तनेहड़ पंचायत के हरियानाल वार्ड स्थित त्रोहणाल गांव में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। कहा कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित परिवारों को किराये के मकान में रहने के लिए प्रति माह पांच हजार की सहायता इसी माह से प्रदान की जाएगी। संवाद

....
प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी
विधायक चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी और पुनर्वास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है और जोखिम वाले स्थानों पर सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed