फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   22 community motivators from three districts learnt new techniques

Mandi News: तीन जिलों के 22 सामुदायिक प्रेरकों ने सीखी नई तकनीकें

Sun, 08 Mar 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
22 community motivators from three districts learnt new techniques
बचत योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में सामुदायिक प्रेरकों के लिए स्वयं सहायता समूह की अवधारणा को बढ़ावा देना और उसे सुदृढ़ बनाना विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिले से जाइका परियोजना के तहत 22 सामुदायिक प्रेरकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों के संगठन और सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को समूहों की नियमित बैठकों, वित्तीय लेन-देन, गतिविधियों तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों को मैन्युअल और डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित रूप से संधारित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक प्रेरकों को बचत योजनाओं, बैंक ऋण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के रखरखाव तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं से स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस मौके पर कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची, उप-प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल, समन्वयक डॉ. सुधीर, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मीना, डॉ. अमर सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, संसाधन व्यक्ति डॉ. रवि शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed