फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देवी दलवासना के नए मंदिर की प्रतिष्ठा में उमड़े भक्तजन

देवी दलवासना के नए मंदिर की प्रतिष्ठा में उमड़े भक्तजन

Fri, 23 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
देवी दलवासना के नए मंदिर की प्रतिष्ठा में उमड़े भक्तजन
थुनाग (मंडी)। सराज की आराध्या देवी दलवासना के मंदिर की प्रतिष्ठा शुक्रवार को हुई। नए मंदिर की प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने शिरकत की। यह मंदिर थुनाग से करीब 40 किलोमीटर दूरी पर बागाचनौगी पंचायत में स्थित है। माता का पुराना मंदिर काफी जर्जर हो गया था। इसी के चलते मंदिर कमेटी, भक्तों ने मिलकर नए मंदिर का निर्माण करवाया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में माता के दर्शनों के लिए सैकड़ों भक्त पहुंचे। दिनभर देव ध्वनियों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

भक्तों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। मंदिर के आसपास जगह तंग होने के चलते भक्तों को लाइनों में लगना पड़ा। स्थानीय लोगों की मानें तो माता दलवासना सराज क्षेत्र की आराध्य देवी हैं और देव मतलोड़ा की बहन हैं। शिवरात्रि पर्व में दोनों भाई बहन एक साथ शिरकत करते हैं। मान्यता है कि इन्हें बारिश की देवी कहा जाता है। जब बारिश नहीं होती है तो किसान और क्षेत्र की जनता इनके दर में बारिश की गुहार लगाते हैं। उधर माता के पुराने गुर नुखू राम और वर्तमान गुर बलेशर राम ने बताया कि शुक्रवार को माता के मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed