फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रसूता की मौत मामले में मंडी में प्रदर्शन आज

प्रसूता की मौत मामले में मंडी में प्रदर्शन आज

Sat, 01 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत मामले में मंडी में प्रदर्शन आज
बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र में प्रसूता महिला और नवजात की मौत पर जांच की बजाय सरकार और स्वास्थ्य विभाग का उदासीन रवैया निराशाजनक है। इस सिलसिले में सोमवार को मंडी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। मंडी लोकसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के महासचिव वीर सिंह भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान मौत की जांच की मांग जाएगी और जिलाधीश मंडी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें मंडी अस्पताल के दोषी डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की जाएगी। वहीं नौजवान सभा के नेता महेंद्र राणा का कहना है कि 27 अगस्त को जब परिजनों ने सीएमओ को शिकायत देनी चाही तो उन्होंने शिकायत लेने से मना किया और जिस पर परिजनों ने शिकायत चिकित्सा अधीक्षक को सौंपी और अस्पताल प्रशासन ने डॉ. नागराज को जांच का जिम्मा सौंपा। इसके आधार पर प्रशासन ने परिजनों को जांच के लिए अस्पताल बुलाया और परिवार के लिखित बयान लिए गए। प्रसूता आशा के परिजनों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में उन्हें जांच का आश्वासन दिया है और सीएम कार्यालय ने परिजनों से कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। उधर सीएमओ डॉ. जीवानंद ने कहा कि यह मामला एमएस से संबंधित है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed